नई दिल्ली, 25 अप्रैल। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में शनिवार को डबल डेहर के पहले मैच में यहां रनों की तूफानी बारिश देखने को मिली। इस क्रम में ओपनर लोकेश राहुल ने रिकॉर्डतोड़ आक्रामक शतकीय पारी (नाबाद 152 रन, 67 गेंद, नौ छक्के, 16 चौके) खेली तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मौजूदा सत्र का सर्वोच्च स्कोर (2-264) खड़ा कर दिया।
Innings Break!
A marathon partnership from KL Rahul and Nitish Rana propel #DC to a mammoth total 🎯👏
Scorecard ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/NfRky0InNy
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
राहुल व नीतीश के बीच 96 गेंदों पर 220 रनों की भागीदारी
अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली मेजबान टीम को हालांकि तीसरे ओवर में पथुम निसांका (11 रन, सात गेंद, दो चौके) के रूप में पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दे दिया। लेकिन इसके बाद राहुल व नीतीश राणा (91 रन, 44 गेंद, चार छक्के, 11 चौके) के प्रहारों से विपक्षी गेंदबाजों के हौसले पस्त हो गए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 96 गेंदों पर 220 रनों की साझेदारी से टीम को पहाड़ सरीखा स्कोर दे दिया।
In sync, In charge 🤝
One word for this record-breaking stand? 🤔👇
Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/v3aSFEmOHE
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
आईपीएल इतिहास में कैपिटल्स का सबसे बड़ा स्कोर
यह मौजूदा सत्र का सर्वोच्च स्कोर होने के साथ आईपीएल इतिहास में कैपिटल्स का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं राहुल व नीतीश की द्विशतकीय भागीदारी से आईपीएल की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी सामने आ गई। सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस जोड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2016 में दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी की थी।
आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज के सर्वोच्च स्कोर पर राहुल का नाम
राहुल की बात करें तो उनके नाम किसी भारतीय बल्लेबाज का आईपीएल में सबसे बड़ा जबकि ओवरऑल तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर लिख गया। उन्होंने 226 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये। हालांकि राहुल को 12 रन के स्कोर पर अर्शदीप की गेंद पर शशांक सिंह ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया और इस बल्लेबाज ने उसका पूरा फायदा उठाते हुए मैदान के हर कोने में बाउंड्री लगाई।
The numbers speak for themselves! 📊
A KL-assic of the highest order 🫡
Relive ▶️ https://t.co/CDBc0lXGsa#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @klrahul | @DelhiCapitals pic.twitter.com/DZaSEJKMdy
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट ने एक-एक विकेट लिए, लेकिन टीम के सभी गेंदबाजों ने रन लुटाए। बार्टलेट ने चार ओवरों में 69 रन खर्च किए जबकि विजयकुमार वैशाख ने तीन ओवरों में 48 रन दिए।
हालांकि पावरप्ले में दिल्ली ने एक विकेट पर 68 रन ही बनाए थे। लेकिन राहुल व राणा के बीच 25 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की हो गई। राणा ने 12वें ओवर में बार्टलेट के खिलाफ दो छक्के व चार चौके लगाकर ओवर से 28 रन बटोरे। इस दौरान उन्होंने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक और राहुल के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की।
Weather update: 𝙎𝙞𝙯𝙯𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙝𝙚𝙖𝙩 𝙬𝙞𝙩𝙝 𝙖 𝙝𝙚𝙖𝙫𝙮 𝙨𝙝𝙤𝙬𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙨𝙞𝙭𝙚𝙨! ☀️🌧️
🎥 KL Rahul brought his own storm en route to that record 152*(67) 🚀
Updates ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS | @klrahul | @DelhiCapitals pic.twitter.com/txkqp0Ym56
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
राहुल ने 47 गेंदों पर पूरा किया अपनी तीव्रतम शतक
उधर राहुल ने स्टोइनिस की गेंद पर कवर-प्वॉइंट के ऊपर से कमाल का छक्का लगाया और फिर अर्शदीप के खिलाफ कवर क्षेत्र में इतना बड़ा छक्का जड़ा कि गेंद दर्शकदीर्धा में पहली मंजिल पर जा गिरी। उन्होंने मार्को यान्सेन के खिलाफ 15वें ओवर में चौका लगाकर 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। आईपीएल में यह राहुल का सबसे तेज शतक है। इससे पहले उन्होंने 2018 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 56 गेंदों पर अपना सबसे तेज शतक बनाया था।
New Delhi was 𝙉ot 𝙍eady for this 🔥
Well played Nitish Rana 👏👏
Relive ▶️ https://t.co/nTXPK16rDb #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/nAcxRnA8vH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
सिर्फ 88 गेंदों पर आ गई 200 रनों की साझेदारी
कैपिटल्स की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि सातवें से 15वें ओवर के बीच बिना विकेट गंवाए 121 रन जुड़ गए। राहुल ने यान्सेन के खिलाफ छक्का जड़कर राणा के साथ 88 गेंदों पर 200 रन की साझेदारी पूरी की।
राहुल ने 66 गेंदों पर पार किया 150 रनों का आंकड़ा
नीतीश ने बार्टलेट के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर शतक की ओर कदम बढ़ाए, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच लपककर उन्हें आउट किया। राहुल ने आखिरी ओवर में अर्शदीप की गेंद को विकेटकीपर के ऊपर से चार रन के लिए भेजकर 66 गेंदों पर 150 रन के आंकड़े को पार किया।

