Site icon hindi.revoi.in

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- ‘मुझे अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व’

Social Share

नई दिल्ली, 24 फरवरी। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करने के साथ भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के समर्थन में पोस्ट शेयर किया है, जिनकी इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तारी की गई है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट हमारी ऐतिहासिक विरासत है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का डेमोक्रेटिक अधिकार है।’

कांग्रेस सांसद ने उदय भानु की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थन में लिखा, ‘मुझे यूथ कांग्रेस में अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने कंप्रोमाइज्ड पीएम के खिलाफ देश के हित में निडर होकर अपनी आवाज उठाई है। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है।’

राहुल गांधी ने IYC के नेताओं को अपना समर्थन देते हुए लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत- सच और संविधान हमारे साथ हैं।’

अमेरिका के साथ ट्रेड डील की आलोचना

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में अमेरिका के साथ ट्रेड डील का भी जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डाटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा।’

Exit mobile version