Site icon hindi.revoi.in

राहुल गांधी ने भाजपा पर किया प्रहार – ‘लोगों को भयभीत कर शिवाजी महाराज के समक्ष शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं’

Social Share

कोल्हापुर, 5 अक्टूबर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लोगों को भयभीत कर और देश के संविधान एवं संस्थानों को बर्बाद करके शिवाजी महाराज के समक्ष शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ लोगों को भयभीत करने, देश में संविधान और संस्थानों को बर्बाद करने के बाद शिवाजी महाराज के समक्ष शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं है। ’’ कांग्रेस नेता की टिप्पणी स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर की गई, जिन्होंने शिवाजी महाराज और उनकी प्रतिमा ढहने से आहत लोगों से माफी मांगी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम या राजा नहीं हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने राजकोट किले में 35 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण चार दिसम्बर, 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर किया था, जो 26 अगस्त को ढह गई थी।

राहुल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का दुनिया को संदेश था कि देश सबका है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान उस योद्धा राजा के विचारों का प्रकटीकरण है। उन्होंने कहा कि अगर छत्रपति शिवाजी महाराज और शाहू महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान भी नहीं होता।

Exit mobile version