Site icon hindi.revoi.in

पंजाब की मान सरकर का बड़ा फैसला, इस विभाग को खत्म कर मंत्री धालीवाल से छीना चार्ज

Social Share

नई दिल्ली, 22 फरवरी। पंजाब की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने प्रशासनिक सुधार विभाग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने अब प्रशासनिक सुधार विभाग को ही खत्म कर दिया है। विभाग को खत्म करने का नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

पंजाब में प्रशासनिक सुधार विभाग महकमे का चार्ज मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था। कुलदीप धालीवाल अब सिर्फ NRI मामलों के मंत्री हैं। सरकार ने विभाग वापस लेने संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

वहीं, अब कुलदीप धालीवाल अब सिर्फ एनआरआई मामलों के मंत्री रहेंगे। सरकार ने प्रशासनिक सुधार विभाग क्यों खत्म किया है? फिलहाल इस बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version