Site icon hindi.revoi.in

सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए धरनारत छात्र, आज मंत्रियों से मिलेगा CJP का प्रतिनिधिमंडल

Social Share

नई दिल्ली, 23 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले पिछले कई दिनों से जारी आंदोलन के बीच केंद्र सरकार की तरफ से बाततीच के लिए लगातार की जा रही कोशिशों का तनिक असर दिखा, जब  धरनारत छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार के नुमाइंदों से मुलाकात के लिए तैयार हो गया है। इस बारे में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार देर रात बताया कि दोनों पक्षों के बीच यह बैठक शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे हो सकती है।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक NEET पेपर लीक मामले में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए पर्दे के पीछे हुई गहन बातचीत के बाद हो रही है। हालांकि यह मीटिंग कहां पर होगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है और ना ही यह पता चल सका है कि बैठक में कौन से मंत्री सरकार की तरफ से शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया था बातचीत का न्योता

इससे पहले गुरुवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सरकार की तरफ से विनम्रतापूर्वक सीजेपी के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया था और कहा था कि सरकार उनके साथ बातचीत के लिए तैयार है। सिंह ने बताया था कि सरकार की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और वे खुद बातचीत करेंगे। इसके बाद उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में भी ये दोनों ही नेता शामिल हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर बीते एक महीने से भी ज्यादा समय से छात्रों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। यह आंदोलन 20 जून को शुरू हुआ था, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही तय करने, शिक्षा प्रणाली में सुधार के साथ ही शिक्षामंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

पीएम मोदी की घोषणा के बाद एक्शन – पेपर लीक जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त

इस बीच देशभर में नीट पेपर लीक पर बढ़ते आक्रोश के बीच छात्रों को न्याय दिलाने के लिए गुरुवार को दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा पर पहला बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में जज अनु ग्रोवर बलिगा को स्पेशल जज नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।

बार एंड बेंच द्वारा की रिपोर्ट में दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि जज अनु ग्रोवर बलिगा अब उस विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की अध्यक्षता करेंगी। यहां पेपर लीक और सार्वजनिक परीक्षाओं में धांधली से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी। इस अदालत का उद्देश्य ऐसे मामलों का तेजी से निबटारा करना और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कानूनी काररवाई सुनिश्चित करना है।

Exit mobile version