Site icon hindi.revoi.in

प्रियंका गांधी का केंद्र पर तीखा हमला – सरकार को बताया किसान, मजदूर व गरीब विरोधी

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

नई दिल्ली, 2 सितम्बर। उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को घेरते हुए गुरुवार को कहा कि गन्ना किसानों का पैसा तीन साल से नहीं बढ़ा है लेकिन एलपीजी सिलेंडर के दाम हर माह बढ़ रहे हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार के कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के रसोई गैस कीमतों में बढ़ोतरी पर तीखा हमला बोला था।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को किसान, मजदूर और गरीब विरोधी बताया और कहा कि गन्ने के दाम बढ़ने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ाकर आम लोगों के जीवन को संकट में डाल रही है लेकिन किसानों को उनका हक नहीं दे रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, “भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत हर महीने बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम तो 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़ जाते हैं। किसान के गन्ने का रेट तीन साल से नहीं बढ़ा। महंगे दिन, गन्ने के दाम बढ़ाओ।”
अभिनव प्रियंका

Exit mobile version