Site icon Revoi.in

प्रियंका गांधी ने पूरा किया वादा, महिला ऑटो चालक की बेटी की जमा कराई फीस

Social Share

गोरखपुर, 11 फरवरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत गोरखपुर की महिला ऑटो चालक से किए वादे को पूरा कर दिया है। दरअसल,‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’कार्यक्रम के दौरान महिला ऑटो चालक कुंती देवी ने प्रियंका गांधी से बताया था कि बेटी आर्थिक हालात खराब होने के वजह से बेटी की पढ़ाई छूट गई है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि पढ़ाई के जितनी भी फीस लगेगी उसे पार्टी देगी। आप को चिंता करने की जरुरत नहीं है।

बता दें कि 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस में नई जान डालने और प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए लड़की हूं,लड़ सकती हूं के नारे के साथ चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद कांग्रेस के घोषणापत्र संवाद के दौरान गोरखपुर में ऑटो चालक कुंती देवी के ऑटो में बैठे थे और उनसे बातचीत की थी। इस दौरान कुंती देवी ने गरीबी की वजह से बेटी की पढ़ाई छूटने की जानकारी दी थी।

इसके बाद सलमान खुर्शीद ने इसकी जानकारी प्रियंका गांधी को दी थी। इसके बाद प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा के दौरान गोरखपुर में कुंती देवी से मुलाकात की और पढ़ाई का सारा जिम्मा ले लिया। वादे के मुताबिक छात्रा की फीस को जिलाध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में जमा कराई गई। इसके बाद महिला ऑटो चालक से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर इस दौरान कुंती देवी ने सभी नेताओं का आभार जताया।