Site icon hindi.revoi.in

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जमकर खेली होली, दोस्तों के साथ की ढेर सारी मस्ती

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स होली खूब धूमधाम से मनाते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हर साल होली मनाते हैं। मुंबई हो या एलए प्रियंका चोपड़ा हर त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं। प्रियंका और निक ने इस साल होली पार्टी रखी थी।जिसमें उनके दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए थे।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी होली पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वह गुलाल, गुब्बारे और पिचकारी से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका निक के साथ ढेर सारी मस्ती करते नजर आ रही हैं।

प्रियंका और निक दोनों ने होली की मस्ती की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। जिसमें दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते हुए, गुब्बारे फेकते हुए और पानी डालते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो और तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने होली पर ढेर सारी मस्ती की है।

निक का देसी अवतार देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। होली के रंगों में रंगे निक सभी को पसंद आ रहे हैं। फैंस निक के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- अरे हमे निक का देसी अवतार बहुत पसंद आया. वहीं दूसरे फैन ने लिखा- बेटी की पहली होली मुबारक हो।

Exit mobile version