Site icon hindi.revoi.in

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी यूपी स्थापना दिवस की बधाई, कहा- विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा उत्तर प्रदेश

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

नई दिल्ली, 24 जनवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। बधाई संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राज्य देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में यह राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि यह प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं।’’

उत्तर प्रदेश को पहले संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था। 24 जनवरी, 1950 को इसे उत्तर प्रदेश के रूप में मान्यता दी गई। मुर्मू ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह राज्य देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।’’

पीएम मोदी ने कहा- विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में ‘जनकल्याण के लिए समर्पित’ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य के लोगों की प्रतिभा एवं परिश्रम से यह ‘प्रिय प्रदेश’ विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश आज अपना 76वां स्थापना दिवस मना रहा है। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश दिवस मनाने की पहल तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने की थी और यह कार्यक्रम वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष तीन दिनों तक मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है।” उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।”

Exit mobile version