Site icon hindi.revoi.in

भाजपा अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के निर्विरोध निर्वाचन की तैयारी, पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेता होंगे प्रस्तावक

Social Share

नई दिल्ली, 14 जनवरी। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया को मकर संक्रांति के बाद अमली जामा पहनाया जाएगा। इस क्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब स्थायी अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह कार्यकार संभालेंगे।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ नितिन नबीन ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे और उनके खिलाफ कोई भी नेता नामांकन नहीं भरेगा। ऐसे में उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावक होंगे।

मकर संक्रांति के बाद अध्यक्ष का चुनाव

मकर संक्रांति गुरुवार को है। उसके बाद भाजपा अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति के दो-तीन के बाद चुनाव का औपचारिक एलान कर दिया जाएगा। नितिन नबीन के लिए प्रस्तावकों और उसका समर्थन करने वाले लोगों के हस्ताक्षरों के साथ नामांकन पत्र के कई सेट बनाने की तैयारियां चल रही हैं।

Exit mobile version