Site icon hindi.revoi.in

प्रतीक यादव का भैंसाकुंड बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार, श्वसुर अरविंद बिष्ट ने दी मुखाग्नि

Social Share

लखनऊ, 14 मई। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को यहां भैसाकुंड बैकुंठ धाम में कर दिया गया। प्रतीक के श्वसुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी।

अखिलेश यादव सहित मुलायम परिवार के ज्यादातर सदस्य रहे मौजूद

बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव व शिवपाल यादव सहित मुलायम सिंह परिवार के अधिकतर सदस्य मौजूद रहे। प्रतीक की दोनों बेटियों ने भी अपने पिता के अंतिम दर्शन किए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले शिवपाल सिंह यादव के पुत्र सांसद आदित्य यादव और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने शव को कंधा दिया। उसके बाद विक्रमादित्य मार्ग पर खड़े शव वाहन में पार्थिव शरीर रखा गया। वहां से शव यात्रा बैकुंठ धाम की ओर बढ़ी। प्रतीक यादव को अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जो उनके आवास से लेकर श्मशान घाट तक मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी लखनऊ स्थित अपर्णा के आवास पर आवास पर पहुंकर गतात्मा के प्रति शोक जताया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी प्रतीक यादव के आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Exit mobile version