1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी की अपील : ‘भीषण गर्मी के बीच खुद को रखें हाइड्रेटेड, जरूरतमंदों को पानी पिलाएं’
पीएम मोदी की अपील : ‘भीषण गर्मी के बीच खुद को रखें हाइड्रेटेड, जरूरतमंदों को पानी पिलाएं’

पीएम मोदी की अपील : ‘भीषण गर्मी के बीच खुद को रखें हाइड्रेटेड, जरूरतमंदों को पानी पिलाएं’

0
Social Share

नई दिल्ली, 27 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के ज्यादातर हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर चिंता जताते हुए आमजन से सतर्क रहने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि असह्य गर्मी और हीट वेव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि बढ़ते तापमान के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में सभी लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि इस कठिन मौसम में संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग भी महत्वपूर्ण है। यदि संभव हो तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी जरूर दें। साथ ही उन्होंने उन लोगों की सराहना की, जो अपने घरों और दुकानों के बाहर मटके या पानी की व्यवस्था करते हैं ताकि जरूरतमंद लोग अपनी प्यास बुझा सकें।

बुजुर्गों की देखभाल पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत

प्रधानमंत्री ने बुजुर्गों की देखभाल पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने लोगों से अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों का हालचाल लेने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप से बचने और अधिक से अधिक आराम करने की सलाह दें।

पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाने का आग्रह

इसके अलावा पीएम मोदी ने पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि घर, बालकनी, छत, दुकान या कार्यालय के बाहर पानी से भरा एक छोटा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी के दौरान सभी को संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे तथा जीव-जंतुओं का ध्यान रखना चाहिए।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code