Site icon hindi.revoi.in

तेलंगाना : पीएम मोदी ने हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Social Share

हैदराबाद, 10 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां बेगमपेट स्थित हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) में आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9,377 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तेलंगानावासियों के सपनों को पूरे करने के लिए केंद्र सरकार इसी प्रकार तेज गति से विकास कार्य करती रहेगी।

पीएम मोदी ने तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में अपने संबोधन के दौरान कहा कि साइबराबाद का सामर्थ्य नेशनल भी है और ग्लोबल भी है। ये तेलंगाना और देश के तेज विकास का प्रमुख केंद्र है। साइबराबाद से तेलंगाना को देश का एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस बनाने के लिए अनेक बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। उनसे यहां हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी सशक्त होगी।

आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल रहा

उन्होंने कहा, ‘मैं तेलंगाना की जनता को इन प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल रहा है। इसके साथ ही आज का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया के निर्माण के पीछे भी यही लक्ष्य है। ये इंडस्ट्रियल एरिया, इंटस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने के केंद्र सरकार के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। एक प्रकार से यह इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है।’

बीते 11 वर्षों में तेलंगाना में नेशनल हाईवे का नेटवर्क दुगुना

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर होगा, बेहतरीन पावर सप्लाई होगी, एडवांस आई-सिटी नेटवर्क होगा, यानी दुनियाभर के निवेशकों के लिए सुविधा होगी। बीते 12 वर्षों में भारत सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता आधुनिक कनेक्टिविटी भी रही है। सड़क हों, रेलवे हो, एयरपोर्ट्स हों कनेक्टिविटी के हर मोड पर अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है। बीते 11 वर्षों में तेलंगाना में नेशनल हाईवे का नेटवर्क दुगुना हुआ है।

तेलंगानावासियों के सपने पूरे करने के लिए केंद्र सरकार तेज गति से काम करती रहेगी

पीएम मोदी ने कहा, ‘एनर्जी सिक्योरिटी का क्या महत्व है? ये आज दुनिया का हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। इसलिए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी पर हमारी केंद्र सरकार अभूतपूर्व निवेश कर रही है। बीते वर्षों में सोलर पावर के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष देशों में पहुंच चुका है। मैं तेलंगाना के हर परिवारजनों को ये भरोसा दिलाता हूं कि आपके सपने पूरे करने के लिए केंद्र सरकार इससे भी और तेज गति से काम करती ही रहेगी।’

शुरू की गईं विकास परियोजनाओं पर एक नजर

Exit mobile version