नई दिल्ली, 20 जवनरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा, ‘नितिन नबीन हम सभी के अध्यक्ष हैं और भाजपा को संभालना उनका दायित्व है।’
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर नितिन नबीन जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। वे इस अहम पद पर पहुंचने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। अपने अथक परिश्रम और समर्पण भाव से संगठन के दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए उन्होंने यहां तक का सफर तय किया… pic.twitter.com/TVrJPmIw0z
— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2026
‘संगठन स्तर पर मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और यह सबसे बड़ा गर्व’
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा के अवसर पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘संगठन स्तर पर मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और यह सबसे बड़ा गर्व है। अब नितिन नबीन हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है वरन एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी देखना है।’
लाइव देखें: भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व। https://t.co/Oet02DapT3
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे
सर्वाधिक दिलचस्प तथ्य यह है कि 45 वर्ष पुरानी पार्टी को पहली बार 45 वर्ष की वय का नया अध्यक्ष मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह वह कालखंड है, जब विकसित भारत का निर्माण होना है। इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
नितिन नबीन ने हर जगह बखूबी निभाईं अपनी जिम्मेदारियां
प्रधानमंत्री ने नए भाजपा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि नितिन नबीन के संपर्क में जो भी आया, वह उनकी सरलता और सहजता की चर्चा जरूर करता है। भाजपा युवा मोर्चा का दायित्व हो, अलग-अलग राज्यों में प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी हो या बिहार सरकार में काम करने का अनुभव हो, नितिन नबीन ने हमेशा हर जगह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए खुद को साबित किया।
Shri @NitinNabin officially assumed the role of National President of the BJP in the presence of senior party leaders.
Here are some highlights ⬇️ pic.twitter.com/3Pr4kXzAPb
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन लोकतांत्रिक आस्था व कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी-सी इकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की स्पिरिट को और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी, आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन, भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।
एक नए अध्याय की शुरुआत… pic.twitter.com/kXW9zyQI1u
— BJP (@BJP4India) January 20, 2026
राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर हासिल किया पूर्ण बहुमत
अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है। इस सफर में वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी समेत हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया।
जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में पंचायत से लेकर संसद तक और सशक्त हुई भाजपा
पीएम मोदी ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं और लगातार दूसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। फिर जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक और सशक्त हुई और लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी।

