Site icon Revoi.in

नेपाल में आए भूकंप से हुई त्रासदी पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार…

Social Share

नई दिल्ली, 4 नवंबर। नेपाल में शुक्रवार देर रात आए भूकंप में हुई जनहानि और क्षति पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 नवंबर) को दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी सोशल मीडिया साइट (एक्स) पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि नेपाल में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान और क्षति से बहुत दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड को भी टैग किया।

आपको बता दें कि नेपाल में शुक्रवार (3 नवंबर) को देर रात करीब 11:47 में 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। इस भूकंप में अब तक 250 लोगों के मारे जाने की खबर है और करीब 1000 लोग के घायल होने का दावा किया जा रहा है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि देश में शुक्रवार को 6.4 तीव्रता के साथ आया, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों को डर है कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल खोज बचाव और राहत कार्य की 16 सदस्यीय सेना की मेडिकल टीम के साथ शनिवार (4 नवंबर) को सुबह घटनास्थल के लिए रवाना हुए। ये भूकंप 2015 के बाद से सबसे घातक बताया जा रहा है, जब नेपाल में दो भूकंपों में लगभग 9,000 लोग मारे गए थे और लाखों लोग घायल हो गए थे।