Site icon hindi.revoi.in

पीएम मोदी ने शिंजो आबे के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता, कहा – ‘उनपर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं…’

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

नई दिल्ली/टोक्यो, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के स्वास्थ को लेकर चिंता व्यक्त की है, जिन्हें शुक्रवार को एक चुनावी भाषण के दौरान हमलावरों की गोली मार दी थी।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।’

जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक शिंजो आबे पर यह हमला स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब 11.30 हुआ, जब पश्चिमी नारा में एक मुख्य ट्रेन स्टेशन के बाहर जब उन्होंने भाषण देना शुरू किया था। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से अस्पताल ले जाया गया, जहां वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

आबे के दिल की धड़कन बंद, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

स्थानीय दमकल विभाग के अधिकारी मकोतो मोरिमोतो ने बताया कि आबे को गोली लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एक प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गई थी। मीडिया की खबरों के अनुसार उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हुए भावुक

शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भावुक होते हुए इस घटना को बर्बर बताया है और कहा है कि इसे सहन नहीं किया जाएगा। किशिदा और आबे एक ही राजनीतिक दल के हैं किशिदा उत्तरी जापान में यामगाता के अपने चुनाव प्रचार स्थल से एक हेलीकॉप्टर से टोक्यो लौट रहे हैं।

हमलावर पूर्व नौसैनिक गिरफ्तार

इस बीच एनएचके वर्ल्ड न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक बंदूक भी जब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावर पूर्व नौसैनिक है। साथ ही वह पहले शिक्षण संस्थान में काम कर चुका है।

Exit mobile version