नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने आज गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी हार्दिक कामना है कि आज से शुरू हो रहा नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उल्लास लेकर आए। गुजरात की इस उपजाऊ धरती के मेहनती लोग और समृद्ध संस्कृति और भी जीवंत हो, यही मेरी हृदय की गहराइयों से प्रार्थना है। नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।”
નૂતન વર્ષાભિનંદન…!!!
આજથી આરંભ થતું નવું વર્ષ આપ સૌના જીવનમાં સુખ, શાંતિ, સમૃદ્ધિ અને આનંદ લાવે એવી હાર્દિક શુભકામનાઓ.
ગુજરાતની આ ખમતીધર માટીના મહેનતુ લોકો અને સમૃદ્ધ સંસ્કૃતિ વધુ ઓજસ્વી બને, એ જ અંતરમનથી પ્રાર્થના.
નવા વર્ષની હાર્દિક શુભેચ્છાઓ!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2025
गृह मंत्री अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”सभी गुजराती भाइयों और बहनों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह नववर्ष आप सभी के लिए दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अपार सुख-समृद्धि लेकर आए।”
સૌ ગુજરાતી ભાઈઓ અને બહેનોને નૂતન વર્ષની હાર્દિક શુભકામનાઓ.
ભગવાનને પ્રાર્થના કરું છું કે આ નવુ વર્ષ આપ સૌના માટે દીર્ઘાયુષ્ય, ઉત્તમ સ્વાસ્થ્ય અને અપાર સુખ-સમૃદ્ધિ લઈને આવે. pic.twitter.com/VSxFqpJemK
— Amit Shah (@AmitShah) October 22, 2025
केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”गुजरात के सभी भाइयों और बहनों को नूतन वर्ष की हार्दिक मंगलकामनाएं। गुजरात की कर्मभूमि ने सदैव राष्ट्र को प्रेरणा, परिश्रम और प्रगति का संदेश दिया है – उसी भावना के साथ आइए, इस नववर्ष को नए संकल्प और नवतेज के साथ आरंभ करें। नए वर्ष का यह शुभारंभ सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उत्कर्ष की किरणें लेकर आए, ऐसी कामना है। शुभ नूतन वर्ष।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”आप सभी को गुजराती नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नए वर्ष का यह शुभ अवसर गुजरात की जीवंत संस्कृति, कर्मनिष्ठा और उद्यमशीलता की प्रेरणा का उत्सव है। आइए, इस नवप्रभात का स्वागत नई ऊर्जा, नव-संकल्प और उत्कर्ष की भावना के साथ करें। यह नववर्ष सभी के जीवन में आरोग्य, आनंद, समृद्धि और अपार सफलता लेकर आए, यही मंगलकामना है।”

