Site icon Revoi.in

Petrol-Diesel Price : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट

Social Share

नई दिल्ली, 21 अप्रैल। देश में तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को 15वें दिन भी जीवाश्म ईंधन की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं किया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 115.12 रुपये प्रति लीटर और 99.83 रुपये प्रति लीटर है। यूक्रेन में चल रहे रूस के सैन्य अभियान के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 107.77 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.81 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 103.02 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने पिछले 28 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार लगातार 15वां दिन है, जब कीमतें अपरिवर्तित रही हैं। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत, आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर                डीजल        पेट्रोल
दिल्ली              96.67       105.41
मुंबई               104.77      120.51
कोलकाता       99.83       115.12
चेन्नई               100.94      110.85

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)