Site icon hindi.revoi.in

पेट्रोल-डीजल के रेट में हुई फिर बढ़ोतरी : 86 पैसे पेट्रोल और 83 पैसे डीजल के बढ़े दाम

Social Share

नई दिल्ली, 19 मई। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। इस बार पेट्रोल 86 पैसे प्रति लीटर और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है।इससे पहले 15 मई (शुक्रवार) को भी ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे, जिसमें पेट्रोल और डीजल दोनों में 3 रुपये प्रति लीटर तथा सीएनजी में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इन लगातार बढ़ोतरी के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा ने किया बचाव

भाजपा नेताओं ने कीमत बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें काफी बढ़ी हैं। ब्रेंट क्रूड अप्रैल-मई में ज्यादातर समय 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहा। भाजपा आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि कई बड़े देशों की तुलना में भारत में ईंधन की कीमतों में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया:

अमेरिका: पेट्रोल +44.5%, डीजल +48.1%
पाकिस्तान: पेट्रोल +54.9%, डीजल +44.9%
ब्रिटेन: पेट्रोल +19.2%, डीजल +34.2%
भारत: पेट्रोल +3.2%, डीजल +3.4%

कांग्रेस ने की आलोचना

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सरकार ने पहले कमर्शियल एलपीजी और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने इसे महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताया।यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते की गई है। आम उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा।

Exit mobile version