नई दिल्ली, 25 जनवरी। केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष देश ने उन 45 असाधारण नायकों को पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला किया है, जो चुपचाप समाज की सेवा में लगे रहे। ये वो गुमनाम हीरो हैं, जिन्होंने साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, कला, समाजसेवा और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में अपना जीवन समर्पित कर दिया।
सरकार द्वारा जारी सूची में कुल 45 ऐसे नायकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें पद्म श्री से नवाजा जाना है। इनमें पूर्व बस कंडक्टर से लेकर लोक कलाकार, चिकित्सक, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता तक शामिल हैं।
UNSUNG & UNIQUE Padma Awardees (#PeoplesPadma)
Continuing the principle of celebrating Ordinary Indians making Extraordinary Contributions, this year’s Padma Awards recognise a wide spectrum of unsung heroes from across the length and breadth of India. Each awardee represents… pic.twitter.com/zA28HDEfMm
— Press Trust of India (@PTI_News) January 25, 2026
फिल्म अभिनेता दिवंगत धर्मेंद्र सहित 5 हस्तियों को ‘पद्म विभूषण’
वहीं सरकार ने ‘पद्म विभूषण’ पुरस्कार के लिए चयनित पांच नामों की भी घोषणा कर दी है। इसमें स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा केटी थामस सार्वजनिक सेवा, सुश्री एन रंजन कला, पी नारायणन साहित्य और शिक्षा और स्वर्गीय वीएस अच्युतानंदन को सार्वजनिक सेवा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ये पुरस्कार गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं। इनमें साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों से जुड़े कई नाम शामिल हैं। इनमें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए कर्नाटक के अंके गौड़ा के अलावा बृज लाल भट्ट, बुधरी ताती, भगवानदास रायकवार, धर्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, डॉ श्याम सुंदर, चरण हेम्ब्रम और के पजनिवेल जैसे नाम शामिल हैं।
क्यों खास है ये सम्मान
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। यह सम्मान कला, सामाजिक कार्य, जन-प्रशासन, विज्ञान , व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए जबकि ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
इस वर्ष पद्म श्री अवार्ड के लिए चयनित गुमनाम नायकों की सूची
- अंके गौड़ा
- अर्मिडा फर्नांडीज
- भगवानदास रायकवार
- भिकल्या लाडक्या ढिंडा
- बृज लाल भट
- बुधरी ताती
- चरण हेम्ब्रम
- चिरंजी लाल यादव
- धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या
- गफरूद्दीन मेवाती जोगी
- हैली वार
- इंद्रजीत सिंह सिद्धू
- के पजानिवेल
- कैलाश चंद्र पंत
- खेम राज सुंदरियाल
- कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी
- कुमारसामी थंगराज
- महेंद्र कुमार मिश्रा
- मीर हाजीभाई कसमभाई
- मोहन नागर
- नरेश चंद्र देव वर्मा
- नीलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
- नूरुद्दीन अहमद
- ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन
- पद्मा गुरमेत
- पोखिला लेखथेपी
- पुन्नियामूर्ति नटेसन
- आर कृष्णन
- रघुपत सिंह
- रघुवीर तुकाराम खेडकर
- राजस्तपति कलिअप्पा गौंडर
- रामा रेड्डी मामिडी
- रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
- एस जी सुशीलम्मा
- संग्युसांग एस पोंगेनर
- शफी शौक
- श्रीरंग देवबा लाड
- श्याम सुंदर
- सिमांचल पात्रो
- सुरेश हनागावाड़ी
- तगा राम भील
- तेची गुबिन
- थिरुवरूर बक्थावत्सलम
- विश्व बंधु
- युमनाम जात्रा सिंह
गौरतलब है कि साधारण भारतीयों के असाधारण योगदान को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष के पद्म पुरस्कार देश के कोने-कोने से आए अनेक अनसुने नायकों को भी दिया गया है। हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी की शाम को पुरस्कारों की घोषणा की जाती है और इस बार भी ऐसा ही किया गया है।

