Site icon hindi.revoi.in

महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु, काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन

Social Share

नई दिल्ली, 15 फरवरी। देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में तडके तीन बजे विशेष पंचामृत अभिषेक और भस्मारती पूजन किया गया। बाबा की भस्मारती में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचे। इस दौरान मंदिर में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु आने की संभावना है। दर्शन के लिए आज सुबह से लगातार 44 घंटे तक पट खुले रहेंगे।

महाकाल मंदिर : यहां पट रात 2:30 बजे से खुले हैं और लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी।

विशेष शृंगार : महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार करने के लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र और 200 किलो देसी फूल से 11 फीट का सेहरा बनाया जाएगा।

ओंकारेश्वर मंदिर : मध्यप्रदेश के खंडवा में मंदिर को रात 3 बजे से दर्शन के लिए खोला गया है, जहाँ 24 घंटे लगातार पूजन चलेगा।

काशी विश्वनाथ : यहां रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई और 3:30 बजे मंदिर आम जनता के लिए खुल गया। मंदिर के बाहर भक्तों की कई किलोमीटर लंबी कतार लगी है।

बाबाधाम (देवघर) : झारखंड के देवघर में शनिवार को पंचशूलों की विशेष पूजा और पुनर्स्थापना की गई। रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती विवाह होगा और शाम को शिव बारात निकाली जाएगी। यहाँ सुबह 4:25 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

Exit mobile version