Site icon Revoi.in

संस्कार भारती के सिने टॉकीज़ 2024 के पोस्टर और वेबसाइट का आधिकारिक अनावरण

Social Share

संस्कार भारती के ‘सिने टॉकीज़ 2024’ का आधिकारिक पोस्टर और वेबसाइट को (www.cinetalkies.in) आज प्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्री बोनी कपूर जी की गरिमामय उपस्थिति में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर भारतीय चित्र साधना के ट्रस्टी श्री प्रमोद बापट भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार भारती, कोकण प्रांत के उपाध्यक्ष श्री अरुण शेखर और भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता और मीडिया व्यक्तित्व श्री आनंद के सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई।

श्री प्रमोद बापट जी ने थीम वुड्स टू रूट्स के चयन के लिए संस्कार भारती को बधाई दी, जो भारतीय रूट्स में अपने स्व की खोज के लिए विभिन्न क्षेत्रीय सिनेमा उद्योगों के एक साथ आने की बात करता है। उन्होंने फिल्मों और कहानी कहने में भारतीय सामग्री की प्रासंगिकता के बारे में युवाओं और पेशेवर फिल्म निर्माताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए भारतीय चित्र साधना के हालिया प्रयासों का उल्लेख किया। प्रमोद जी ने कहा कि भारतीय कहानियाँ और किस्सागोई की प्रासंगिकता प्राचीन काल से ही रही है। कहानी सुनाना एक कला है जो हम भारतीयों ने दुनिया को सिखाई है। अब भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए अपनी जड़ों की ओर लौटने और नई कहानियों की खोज करने का समय आ गया है। भारतीय फिल्म उद्योग के पास आज दुनिया भर में भारत की छवि को एक सॉफ्ट पावर के रूप में चित्रित करने का एक बड़ा अवसर है।

अब भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए अपनी जड़ों की ओर लौटने और नई कहानियों की खोज करने का समय आ गया है। भारतीय फिल्म उद्योग के पास आज दुनिया भर में भारत की छवि को एक सॉफ्ट पावर के रूप में चित्रित करने का एक बड़ा अवसर है। प्रमोद बापट जी ने आशा व्यक्त की, कि सिनेटॉकीज ऐसे प्रयास बिरादरी और समाज के बीच विचारों के स्वस्थ आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में सफल होंगे। बोनी कपूर जी ने उद्योगों में संवाद को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम करने के लिए संस्कार भारती को बधाई देकर शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उद्योग में अपने 50 वर्षों के अनुभव से उन्होंने हमेशा अप्रत्यक्ष तरीके से भारतीय लोकाचार का पालन करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपनी फिल्मों में एक मजबूत महिला किरदार को चित्रित करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा और भारतीय कहानियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि आज हम अत्याधुनिक तकनीकों के मिश्रण से अपनी कहानियों को बेहतर तरीके से बताने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि वह संस्कार भारती की इस मुहिम से जुड़े हैं जो सिने जगत के भारतीय परिप्रेक्ष्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान मिलने लगी है। यह इस बात से साबित होता है कि मूल रूप से तेलुगु फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर जीता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नए फिल्म निर्माताओं को पुराने फिल्म निर्माताओं से सीखने और भारतीय संस्कृति में निहित कहानियों की खोज करने की जरूरत है जिन्हें दर्शक देखना पसंद करते हैं। उन्होंने सिनेमा उद्योग के प्रयासों में समर्थन के लिए सरकारों की भी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में प्रशंसित मराठी अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री सुनील बर्वे जी को ‘सिने टॉकीज 2024’ के संयोजक के रूप में घोषित किया गया. संस्कार भारती कोकण प्रान्त के संगठन मंत्री श्री उदय शेवड़े के धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह आयोजन समाप्त हुआ।