पटना, 26 फरवरी। बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार में नीतीश मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुई। इसके तहत भाजपा के सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस कैबिनेट विस्तार को अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जिन विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई, उनमें संजय सरावगी (दरभंगा), सुनील कुमार (बिहारशरीफ), जीवेश कुमार (जाले), राजू कुमार सिंह (साहेबगंज), मोतीलाल प्रसाद (रीगा), विजय कुमार मंडल (सिकटी) और कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर) शामिल हैं।
#Live: राजभवन में मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहणसमारोह। https://t.co/FCXiKoXEhy
— Janata Dal (United) (@Jduonline) February 26, 2025
कैबिनेट विस्तार के बाद अब भाजपा के 21 मंत्री
नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद अब मंत्रियों की कुल संख्या 36 हो गई है। इनमें भाजपा के मंत्री 14 से बढ़कर 21 हो गए हैं। मंत्रिमंडल में जेडीयू से 13, HAM से एक और एक निर्दलीय कोर्ट से मंत्री है।
नई जिम्मेदारियों के साथ प्रदेश की प्रगति को मिलेगी रफ्तार।
सभी मंत्रियों को उनके स्वर्णिम कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
आप सभी बिहारी स्वाभिमान की रक्षा करते हुए राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएं, यही कामना है।#Bihar #NitishKumar #CabinetExpansion pic.twitter.com/CIJjKPJ2qS
— Janata Dal (United) (@Jduonline) February 26, 2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। ‘एक व्यक्ति, एक पद’ पार्टी का सिद्धांत है। मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार।” उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। यह विस्तार बिहार बजट सत्र शुरू होने से दो दिन पहले हुआ है, जो शुक्रवार से प्रारंभ होगा।
BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंत्री पद से देंगे इस्तीफा। कहा कि’एक व्यक्ति, एक पद’ वह सिद्धांत है जिस पर पार्टी काम करती है, मैं भी उसी पर चलूंगा। मैं आभारी हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है।#Bihar #BiharNews #Dilipjaiswal pic.twitter.com/4YWG0vT8i1
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 26, 2025
गौरतलब है कि बिहार में भाजपा के कई मंत्री वर्तमान में एक से अधिक विभागों का प्रभार संभाल रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तीन विभागों का प्रभार संभाल रहे हैं जबकि राज्य मंत्री मंगल पांडेय और नीतीश मिश्रा दो-दो विभागों का प्रभार संभाल रहे हैं।

