Site icon Revoi.in

छत्तीसगढ़ : सुकमा में CRPF कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान शहीद, 14 घायल

Social Share

बीजापुर/रायपुर, 30 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास टेकलगुड़ा में मंगलवार को नक्सलियों के साथ गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान शहीद हो गए और 14 घायल हो गए।

यही वही जगह, जहां 2021 में 23 जवान शहीद हुए थे

घटना की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बस्तर आईजी पी.सुंदरराज ने बताया कि यह वही जगह है, जहां 2021 में नक्सली हमले में 23 जवानों की जान गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए और 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से आठ जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। रायपुर के बालाजी अस्पताल में पांच घायल जवानों और श्री नारायणा अस्पताल में तीन घायल जवानों का भर्ती कराया गया है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने शोक जताया

इस बीच राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सली मुठभेड़ में तीन जवानों के शहीद होने पर शोक जताया है। वह दोनों अस्पताल जाकर घायल जवानों से मिले और उनके इलाज के समुचित प्रबंध का निर्देश दिया।