Site icon hindi.revoi.in

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 : अचंत शरत कमल बनेंगे ‘खेल रत्न’, रोहित शर्मा के कोच को भी मिलेगा अवॉर्ड

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

नई दिल्ली, 14 नवम्बर। राष्ट्रकुल खेलों को पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2022 के लिए मेजर ध्यानचंद ‘खेल रत्न’ पुरस्कार प्रदान करेंगी। शरत इस साल ‘खेल रत्न’ पाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं जबकि 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा, जिनमें बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एच.एस. प्रणय, महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, एथलीट एल्डौस पॉल व अविनाश साबले शामिल हैं।

रोहित शर्मा को कोच को भी अवॉर्ड

विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगे। जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती) को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जायेगा।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड (क्रिकेट), बिमल घोष (फुटबॉल) और राज सिंह (कुश्ती) को आजीवन योगदान वर्ग में यह पुरस्कार मिलेगा। अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हॉकी), बी.सी. सुरेश (कबड्डी) और नीर महादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स) को ध्यानचंद आजीवन योगदान पुरस्कार मिलेगा।

विजेताओं की सूची :-

Exit mobile version