Site icon Revoi.in

भारत में कोरोना संकट : एक दिन में 73.50 लाख लोगों का टीकाकरण, कुल संख्या 54.38 करोड़ के पार

Social Share

नई दिल्ली, 15 अगस्त। कोरोना से युद्धस्तर पर चल रही देशव्यापी लड़ाई के बीच शनिवार को देशभर में 73.50 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान के तहत 211 दिनों में इसका लाभ ले चुके लोगों की कुल संख्या 54.38 करोड़ के पार जा पहुंची है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के दौरान देश में नए संक्रमितों की संख्या 40 हजार से नीचे गिरकर लगभग 36 हजार दर्ज की गई जबकि रिकवरी रेट फिर बढ़कर 97.46 फीसदी तक जा पहुंची।

देश में अब भी 3.85 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 36,083 नए केस पाए गए जबकि 37,927 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और 493 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 2,337 की गिरावट के साथ 14 अगस्त तक देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 3,85,336 रही।

केरल में 4 दिनों बाद 20 हजार से कम नए संक्रमित
मंत्रालय के अनुसार दक्षिण राज्य केरल में चार दिनों के बाद नए संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे 19,451 रही और 105 लोगों की मौत हुई जबकि 19,104 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव केस में 242 की दैनिक वृद्धि के साथ शनिवार को राज्य में कुल 1,80,764 इलाजरत मरीज थे। केरल सहित 12 राज्यों में दैनिक आधार पर एक्टिव केस बढ़े। हालांकि इनमें केरल के अलावा सिर्फ महाराष्ट्र (256) में 100 से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।

इस बीच शनिवार को देश में 19.23 लाख से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही 14 अगस्त तक 49.26 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 36,083
24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 37,927
24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 493
अब तक कुल संक्रमित : 3,21,92,576
अब तक कुल स्वस्थ : 3,13,76,015
रिकवरी दर : 97.46%
अब तक कुल मौतें : 4,31,225
मृत्यु दर : 1.34%
इलाजरत मरीज : 3,85,336 (दैनिक गिरावट 2,337)
सक्रियता दर : 1.20%
24 घंटे के दौरान टीककरण : 73,50,553
211 दिनों में कुल टीकाकरण : 54,38,46,290
24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 19,23,863
अब तक कुल सैम्पल की जांच : 49,26,24,508.