Site icon Revoi.in

समस्त महाजन के ट्रस्टी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शुभेच्छा मुलाकात की

Social Share

अहमदाबाद।  समस्त महाजन के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश शाह ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शुभेच्छा मुलाकात की थी। इस शुभेच्छा मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल को गोबर से बने गोमय दीप और प्राकृतिक खेती के उत्पाद भी भेंट किए।

राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए गिरीश शाह ने बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है और आत्मनिर्भर भारत का सपना संजोया है। आत्मनिर्भर भारत के तहत यह जरूरी है कि देशभर में भारतीय कम्पनियों के उत्पाद, स्वदेशी उत्पाद और ऐसी चीजें भारतवासी अपनाएं, जो भारतीय परम्परा से बनी हों।’

उन्होंने कहा, ‘दीपावली का शुभ त्यौहार आ रहा है तो प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी देशवासी भारतीय परम्परा से बनीं चीजें किसी को भेंट दें, यह आवश्यक है। अगर हम सब साथ मिलकर इस दीपावली पर स्वदेशी चीजों को अपनाएंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना सच में साकार होगा।’