Site icon Revoi.in

यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित :  88 फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थी उत्तीर्ण, कानपुर के प्रिंस पटेल ने बाजी मारी  

Social Share

लखनऊ, 18 जून। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शनिवार को हाईस्कूल परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया। हाईस्कूल में 88.18 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें बालिकाओं ने फिर बाजी मारी है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69  तथा बालकों का 85.25 प्रतिशत है। टाप टेन की सूची में सात छात्राएं हैं। कानपुर नगर के अनुभव इंटर कालेज, मुरलीपुर, अर्रा के प्रिंस पटेल 97. 67 प्रतिशत अंक पाकर पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहे।

मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर व कानपुर की किरण दूसरे स्थान पर

मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरे स्थान पर रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, गुलाब बारी की छात्रा संस्कृति को 97.50 प्रतिशत अंक मिले। संस्कृति की मां नीतू प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। पति से विवाद होने की वजह से वह खुद बेटी की परवरिश करती हैं। बेटी ने उनके संस्कार से ही प्रदेश में हाई स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दरअसल, दूसरे स्थान पर दो छात्राएं रहीं। कानपुर नगर की किरण कुशवाहा को भी 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। वह शिवाजी इंटर कालेज आरा की छात्रा हैं।

शीर्ष 10 छात्र-छात्राओं की सूची इस प्रकार है –

  1. पहला स्थान – प्रिंस पटेल 586 अंक (97.67%)
  2. दूसरा स्थान – संस्कृति ठाकुर 585 (97.50%)
  3. दूसरा स्थान – किरण कुशवाहा 585 (97.50%)
  4. तीसरा स्थान – अनिकेत शर्मा 584 अंक (97.33%)
  5. चौथा स्थान – पलक अवस्थी 583 अंक (97.17%)
  6. चौथा स्थान – आस्था सिंह 583 अंक (97.17%)
  7. पांचवा स्थान – एकता वर्मा 582 अंक (97.00%)
  8. पांचवा स्थान – अथर्व श्रीवास्तव 582 अंक (97.00%)
  9. पांचवा स्थान – नेंसी वर्मा 582 अंक (97.00%)
  10. पांचवा स्थान – प्रांशी द्विवेदी 582 (97.00%)
  11. छठा स्थान – शीतल वर्मा 581 (96.83%)
  12. सातवां स्थान – इशिता वर्मा 579 (96.50%)
  13. सातवां स्थान – कशिश यादव 579 अंक (96.50%)
  14. सातवां स्थान – हर्षिता वर्मा 579 अंक (96.50%)
  15. आठवां स्थान – अजय प्रताप सिंह 578 अंक (96.33%)
  16. आठवां स्थान – राज यादव 578 अंक (96.33%)
  17. आठवां स्थान – ओमशी सिंह 578 अंक (96.33%)
  18. आठवां स्थान – अंजलि चौहान 578 अंक (96.33%)
  19. आठवां स्थान – आशुतोष कुमार 578 अंक (96.33%)
  20. नौवां स्थान – शिवा 577 अंक (96.17%)
  21. नौवां स्थान – अनुप्रिया जैन 577 अंक (96.17%)
  22. नौवां स्थान – रो शनी निशाद 577 अंक (96.17%)