Site icon hindi.revoi.in

भारत में अगले माह दस्तक देगा मॉनसून,  इस बार समय से पहले होगी झमाझम बारिश

Social Share

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस बार 15 से 25 मई के बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच सकता है। इसके बाद इसके 25 मई तक केरल पहुंचने के आसार है। यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) ने मॉनसून को लेकर यह ताजा जानकारी दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मॉनसून के जल्दी आने की वजह इस बार अल नीनो है। अल नीनो की स्थितियां बनने की संभावना बहुत कम है। पॉजिटिव ओशन डाइपोल से भी बारिश के जल्दी होने और मॉनसून के पहले दस्तक देने की संभावना है। यूरोपियन एजेंसी के अनुसार मई के आखिर तक दक्षिण भारत में झमाझम बारिश हो सकती है।

IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू चलने का अलर्ट दिया है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 से 40 डिग्री सेल्सियस

आईएमडी के अनुसार इन दिनों कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के श्री गंगानगर में 44.5 डिग्री रहा। कई जगहों पर तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक रहा।

आईएमडी ने अलर्ट किया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू चल सकती है। वहीं मध्य भारत और कुछ दक्षिणी हिस्सों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है। उत्तर भारत के कई इलाकों में रात के समय भी लू की संभावना है। इससे लोगों को दिन-रात दोनों समय परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

तटीय राज्यों में उमस भरी गर्मी

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे तटीय राज्यों में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 27 अप्रैल तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद थोड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं मध्य भारत में पहले तापमान बढ़ेगा और फिर धीरे-धीरे कम होगा।

Exit mobile version