Site icon hindi.revoi.in

लुधियाना : नहर में गिरी फॉर्च्यूनर, 5 लोगों की मौत, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

लुधियाना, 26 अप्रैल।पंजाब में लुधियाना जिले के झम्मट ब्रिज के पास एक कार के नहर में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी। घटना मंगलवार रात दो बजे की बतायी जा रही है। मृतकों की पहचान नंगला निवासी जतिंदर सिंह (40), जगतार सिंह (45), गोपालपुर के जग्गा सिंह (35), लेहल के कुलदीप सिंह (45) और रुड़की के जगदीप सिंह (35) के रूप में की गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई और संदीप सिंह नामक शख्स बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

मृतक जितेंद्र के परिजन सनमदीप सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर करीब 2 घंटे तक कोई पुलिस कर्मचारी मदद के लिए नही आया। गाड़ी चारों तरफ से बंद थी, जिस कारण पांचों लोगों का दम घुट गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 6 लोग थे। जो व्यक्ति बचा है, उसका नाम सनी बताया जा रहा है। सनी को गंभीर चोटें लगी हैं।

सनमदीप ने बताया कि जितेंद्र उर्फ हैप्पी 4 दिन पहले ही कनाडा से आया था। सोमवार रात वह आसपास के गांव के कुछ युवकों, जो उसके दोस्ते थे, के साथ किसी समारोह से वापस आ रहा था। जितेंद्र कनाडा में ट्राला चलाता था और उनके दो बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी की रफ्तार खाली सड़क होने के कारण बहुत तेज हो रखी थी, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण कार एक दीवार में लगती हुई सीधा नहर में जा गिरी। शव करीब 2 घंटे पानी में रहने से फूल चुके थे।

Exit mobile version