Site icon hindi.revoi.in

मलेशिया मास्टर्स में उपजेता रहे किदाम्बी श्रीकांत, शी फेंग ने फाइनल में दी शिकस्त

Social Share

कुआलालंपुर, 25 मई। पूर्व विश्व नंबर एक भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत रविवार को यहां मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल में उपजेता रहे। उन्हें फाइनल में विश्व नंबर नंबर चार चीनी खिलाड़ी ली शी फेंग के हाथों सीधे गेमों में 11-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

पिछले 6 वर्षों में BWF विश्व टूर पर पहला फाइनल

फिलहाल टूर्नामेंट में क्वालीफायर की हैसियत से शुरुआत करते हुए 32 वर्षीय श्रीकांत ने खिताबी मुकाबले तक शानदार प्रदर्शन किया। वस्तुतः पिछले कुछ सत्रों में खराब फॉर्म और फिटनेस  से जूझ रहे किदाम्बी का पिछले छह वर्षों में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर पर पहला फाइनल मुकाबला था। किदाम्बी पिछली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर पर 2019 में इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। वह तब भी उप विजेता रहे थे। वह 2021 विश्व चैम्पियनशिप में भी रजत पदक विजेता रहे थे।

श्रीकांत हालांकि फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके और दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के हाथों महज 36 मिनट में हार गए। इस हार के बावजूद यह उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। वह इस महीने की शुरुआत में विश्व रैंकिंग में 82वें स्थान पर खिसक गए थे। उन्होंने शानदार कौशल से दुनिया को एक बार फिर अपनी क्षमता का अहसास कराया।

Exit mobile version