Site icon hindi.revoi.in

केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार भेंट

Social Share

नई दिल्ली, 26 मई। केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद हुई पीएम मोदी से सतीशन की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

केरलम से जुड़े विभिन्न विषयों पर की चर्चा

सीएम सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और केरल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मैंने प्रधानमंत्री से केरलम के भविष्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहायता और समर्थन का अनुरोध किया।’

पीएमओ ने भी मुलाकात की तस्वीरें की शेयर

प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।’

उल्लेखनीय है कि केरलम में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी के साथ सतीशन की यह पहली मुलाकात है। मुलाकात के एजेंडे के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में यह स्पष्ट किया है कि मुलाकात के दौरान केरलम से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

Exit mobile version