नई दिल्ली, 27 फरवरी। बहुचर्चित दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा।
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि यह पूरा षडयंत्र था। यह आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश थी, लेकिन जज ने बहुत हिम्मत दिखाई और एक बड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी और अमित शाह को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
झूठ, अन्याय और साज़िश कितनी भी ऊँची दीवारें खड़ी कर ले, एक अकेला सच उन्हें गिराने के लिए काफ़ी होता है। @ArvindKejriwal जी LIVE https://t.co/YC3MkYeRHP
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
‘मैं न्यायपालिका का और जज साहब का धन्यवाद करना चाहता हूं’
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘न्यायालय ने बहुत ही ऐतिहासिक फैसला दिया है। मैं न्यायपालिका का और जज साहब का धन्यवाद करना चाहता हूं। आज जब सभी संस्थाओं को डराया जा रहा है, ऐसे में जज साहब ने बहुत हिम्मत दिखाई है। मैं उन सभी वकीलों का धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारा पूरा साथ दिया।’
अरविंद केजरीवाल जी के यह ईमानदारी और सच्चाई के आंसू, भाजपा की भ्रष्ट और तानाशाही सरकार पर बहुत भारी पड़ेंगे।
BJP और मोदी जी ने इस कट्टर ईमानदार नेता को बदनाम करने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा लेकिन आज सभी षड्यंत्रों का पर्दाफाश हो गया। #KattarImaandarKejriwal pic.twitter.com/5CDTfmm7te
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
केजरीवाल ने कहा, ‘आप जान रहे हैं कि पिछले चार वर्षों से ईडी और सीबीआई को इस्तेमाल करके हमारे ऊपर एक शराब घोटाला नाम का आरोप लगाया गया। सीबीआई और ईडी ने उसमें चार्जशीट दायर की। आज कोर्ट को इस पर फैसला लेना था क्या चार्जशीट में इतना मैटेरियल है कि मुकदमा चलाया जाए और कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा है कि इतने सबूत नहीं कि इसमें मुकदमा चलाया जाए। यदि मुकदमा चलाया जाता तो ये 15-20 साल चलता। कोर्ट ने इसे फर्जी केस बताया।’
आज कोर्ट ने भी कह दिया- केजरीवाल कट्टर ईमानदार है🔥#KattarImaandarKejriwal pic.twitter.com/n1066AZ4oN
— AAP (@AamAadmiParty) February 27, 2026
‘कोर्ट के ऑर्डर से साबित हो गया कि केजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं’
दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘ये पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने रचा था – नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी। इन दोनों को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इन दोनों ने आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के लिए षड्यंत्र रचा। वो देख रहे थे कि आम आदमी पार्टी काम रही है, लोगों की भलाई कर रही है, लेकिन इन्होंने हमारी पार्टी को बर्बाद करने के लिए षड्यंत्र रचा। मैंने जिंदगी में केवल ईमानदारी कमाई है। एक पैसा नहीं कमाया। आज कोर्ट के ऑर्डर के बाद ये साबित हो गया कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।’

