Site icon hindi.revoi.in

विश्व मुक्केबाजी कप : ज्योति ने जीता इकलौता स्वर्ण, भारतीय मुक्केबाजों ने 3 रजत पदक भी जीते

Social Share

गुइयांग (चीन), 21 जून। ज्योति गुलिया ने यहां विश्व मुक्केबाजी कप 2026 के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। ज्योति के अलावा तीन भारतीय मुक्केबाजों को फाइनल में पराजय के चलते रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय दल ने इस चरण में कुल छह पदक जीते, जिनमें दो कांस्य भी शामिल हैं।

ज्योति ने 48 किलो वर्ग के फाइनल में विश्व चैम्पियन फर्जोना को मात दी

ज्योति ने 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में विश्व मुक्केबाजी कप ब्राजील की स्वर्ण पदक विजेता उज्बेकिस्तान की फर्जोना फोजिलोवा को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया। एक बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ज्योति की इस शानदार जीत ने उनके बेहतरीन टूर्नामेंट सफर को यादगार बना दिया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी बढ़ती पहचान को साबित किया।

मीनाक्षी व प्राची फाइनल में हारीं

वहीं महिलाओं के 51 किलोग्राम भार वर्ग के फाइलन में मीनाक्षी हुड्डा को चीन की वू यू के हाथों 0-5 से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मीनाक्षी वस्तुतः 48 किलो वर्ग में विश्व नंबर एक हैं और यहां ज्यादा वजन वाली कैटेगरी में खेल रही थीं। प्राची को भी 57 किलो वर्ग में रजत पदक मिला। टूर्नामेंट में शानदार सफर के बाद वह अपने टाइटल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की निगिना उक्तामोवा से 0-5 से हार गईं।

70 किलो वर्ग में दीपक को रजत

उझर पुरुषों के 70 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक पूनिया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में कजाखस्तान के अबलाईखान जुसुपोव ने 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया। इससे पहले, भारत ने जुगनू (85 किलो) और निखिल (55 किलो) के जरिए दो कांस्य पदक पक्के कर लिए थे।

Exit mobile version