पटना, 15 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के दो मुख्य सहयोगियों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बाद अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 57 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में बाहुबली अनंत सिंह व रत्नेश सदा सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने एक दिन पहले ही 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। 243 सीटों वाली विधानसभा में दोनों पार्टियां बराबर 101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
काफी मंथन और नीतीश कुमार की स्वीकृति के बाद जारी सूची में सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा से कविता साहा, सोनबरसा से रत्नेश सदा, महिषी से गुंजेश्वर साह, कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर से मदन सहनी, गायघाट से कोमल सिंह, मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा से आदित्य कुमार, कांटी से अजीत कुमार, कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडेय, भोरे से सुनील कुमार, हथुआ से रामसेवक सिंह, बरौली से मंजीत सिंह, जीरादेई से भीष्म कुशवाहा, रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) की पहली लिस्ट। #Bihar #JDU #JanataDalUnited #BiharElections pic.twitter.com/9vc2RL9QQI
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 15, 2025
बड़हरिया से इंद्रदेव पटेल, महाराजगंज से हेम नारायण साह, एकमा से धुमल सिंह, मांझी से रणधीर सिंह, परसा से छोटे लाल राय, वैशाली से सिद्धार्थ पटेल, राजापाकर से महेंद्र राम, महनार से उमेश सिंह कुशवाहा, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, वारिसनगर से मांजरीक मृणाल, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी, मोरवा से विद्यासागर सिंह निषाद, सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा, हसनपुर से राजकुमार राय को टिकट दिया गया है।
चेरियाबरियापुर से अभिषेक कुमार, मटिहानी से राजकुमार सिंह, अलौली से रामचंद्र सदा, खगड़िया से बल्लू मंडल, बेलदौर से पन्ना लाल पटेल, जमालपुर से नचिकेता मंडल, सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल, शेखपुर से रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा से कुमार पुष्पंजय, अस्थावां से जितेंद्र कुमार, राजगीर से कौशल कुमार, इस्लामपुर से रूहेल रंजन, हिलसा से कृष्ण कुमार शरण उर्फ प्रेम मुखिया, नालंदा से श्रवण कुमार और हरनौत से हरिनारायण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
मोकामा से अनंत सिंह को टिकट
मोकामा से अनंत सिंह, फुलवारी से श्याम रजक, मसौढ़ी से अरुण मांझी, संदेश से राधा चरण साह, जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा, डुमरांव से राहुल सिंह और राजपुर से संतोष कुमार निराला को टिकट मिला है।
चिराग के दावे की 4 सीटों पर उम्मीदवार, सोनबरसा से रत्नेश सदा लड़ेंगे
इसी क्रम में चिराग पासवान के दावे वाली चार सीटों पर भी JDU ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। सोनबरसा जदयू की सीटिंग सीट पर है, जिसे एलजेपीआर को दिया गया है। सोनबरसा से अब नीतीश ने रत्नेश सदा को टिकट दिया है। रत्नेश सदा विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी हैं। नीतीश कुमार की तरफ से पार्टी के एमएलसी ललन सर्राफ ने पहले ही रत्नेश सदा को सिंबल दे दिया है। वहीं मोरवा, एकमा और राजगीर भी एलजेपीआर के दावे वाली सीटे हैं, जिसमें जदयू ने उम्मीदवार उतारे हैं।

