Site icon hindi.revoi.in

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा – परिसीमन के बाद होंगे चुनाव, फिर मिलेगा राज्य का दर्जा

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

जम्मू, 3 जुलाई। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपरा ज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि मौजूदा चुनावी संशोधन प्रक्रिया पूरी होने के बाद और सही समय आने पर केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव होंगे और उसके बाद यहां राज्य का दर्जा भी बहाल होगा।

कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाई थी

मनोज सिन्हा की यह टिप्पणी बीते शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह की मांग के बाद आई है। दरअसल कर्ण सिंह ने विधानसभा चुनाव कराने और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की भी बड़ी मांग की थी।

राज्य में परिसीमन के बाद मतदाता सूची में संशोधन जारी

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद मतदाता सूची में अब संशोधन भी शुरू हो गया है। इस पर उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा, ‘पहले परिसीमन होगा, फिर चुनाव, फिर उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल करने की बात पहले भी कई बार कही जा चुकी है। मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी भी प्रकार के संदेह की कोई गुंजाइश है।’

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बीते 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद कर दिया था और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभक्त कर दिया था। केंद्र के इस फैसले का नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमेक्रेटिक (पीडीपी) सरीखी विपक्षी पार्टियां लगातार विरोध करती रही हैं।

Exit mobile version