Site icon hindi.revoi.in

होली के अवसर पर इंडिगो एयरलाइंस की स्पेशल सेल, सस्ते में मिल रहे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट

Social Share

नई दिल्ली, 25 फरवरी। निजी विमानन कम्पनी इंडिगो एयरलाइंस ने होली के अवसर पर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक स्पेशल सेल शुरू की है, जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बहुत सस्ते फ्लाइट टिकट मिल रहे हैं।

यदि आप आने वाले दिनों में फ्लाइट से ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडिगो एयरलाइंस की यह सेल आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। स्प्लैश इनटू सेविंग्स नाम की इस नई सेल में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों रूट्स पर सस्ते फ्लाइट टिकट मिल रहे हैं।

24-27 फरवरी तक रहेगी इंडिगो एयरलाइंस सेल

इंडिगो एयरलाइंस सेल के लिए टिकट बुकिंग विंडो मंगलवार, 24 फरवरी को खुल गई है और 27 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान, यात्री तीन मार्च से 30 सितम्बर, 2026 तक की फ्लाइट बुक कर सकते हैं। टिकट कम से कम सात दिन पहले बुक करने होंगे। यह ऑफर नॉन-स्टॉप और कनेक्टिंग दोनों फ्लाइट्स पर लागू होता है।

इंडिगो एयरलाइंस सेल में टिकट की कीमतें

Exit mobile version