Site icon Revoi.in

एशियाई कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने 4 रजत सहित 9 पदक जीते

Social Share

बिश्केक, 17 अप्रैल। भारतीय पहलवानों ने किर्गिस्तान के बिश्केक में संपन्न एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में चार रजत व पांच कांस्य सहित नौ पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत की ओर से रजत पदक जीतने वाले पहलवानों में अंडर-20 एशियाई चैम्पियन उदित ( फ्रीस्टाइल, 57 किग्रा वर्ग), 23 वर्षीया राधिका (68 किग्रा), अंजू (53 किग्रा) और हर्षिता (72 किग्रा) रहे।

अभिमन्यु (70 किग्रा) और विक्की (97 किग्रा) ने पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीते जबकि महिलाओं में शिवानी पवार (50 किग्रा), मनीषा (62 किग्रा) और अंतिम पंघाल (65 किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। लेकिन विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता और दो बार की एशियाई चैम्पियन सरिता मोर को 57 किग्रा के क्वार्टर फाइनल चरण में हार के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा।

प्रतियोगिता के पिछले चरण में भारत ने एक स्वर्ण सहित 14 पदक जीते थे

इस छह दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 30 भारतीय पहलवानों ने भाग लिया। इनमें पुरुष फ्रीस्टाइल, पुरुष ग्रीको-रोमन और महिला फ्रीस्टाइल में में 10-10 पहलवानों की भीगीदारी रही। अम्मान में आयोजित महाद्वीपीय चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में भारतीय पहलवानों ने 14 पदक जीते थे, जिनमें एक स्वर्ण, तीन रजत और दस कांस्य पदक शामिल थे।

भारत अब तक सिर्फ एक पेरिस 2024 ओलम्पिक कोटा हासिल कर सका है

देखा जाए तो भारत ने कुश्ती में अब तक सिर्फ एक पेरिस 2024 ओलम्पिक कोटा हासिल किया है। 2023 विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं के 53 किग्रा में कांस्य पदक जीतने के बाद अंतिम पंघाल ने ग्रीष्मकालीन खेलों में अपना स्थान पक्का किया था।