Site icon hindi.revoi.in

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच भारत ने स्थापित किया विशेष नियंत्रण कक्ष

Social Share

नई दिल्ली, 4 मार्च। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के बढ़ते हमलों के बीच अपने नागरिकों की मदद के लिए भारत ने नई दिल्ली में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष पूर्वाह्न नौ बजे से रात नौ बजे तक (भारतीय समयानुसार) संचालित होगा। नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800118797 या लैंडलाइन नंबर +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय ने अलग-अलग देशों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए। इनमें बहरीन में +973 39418071, ईरान में +98 9128109115, +98 9128109102, +98 9128109109, +98 9932179359 पर संपर्क किया जा सकता है। इराक में +964 7716511185 और +964 7704444899, इजरायल में +972 547520711 और +972 542428378, जॉर्डन में +962 770422276, कुवैत में +965 65501946, लेबनान में +961 76860128, ओमान में +968 98282270 (ह्वाट्सएप) और 80071234 (टोल फ्री) नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा, कतर के लिए +974 55647502, रामल्लाह (फिलिस्तीन) के लिए +970 592916418 (टोल फ्री), सऊदी अरब (रियाद) के लिए +966 114884697 और 8002471234 (टोल फ्री), सऊदी अरब (जेद्दा) के लिए +966 126648660 और +966 122614093, संयुक्त अरब अमीरात के लिए +971 543090571 (ह्वाट्सएप) और 80046342 (टोल फ्री) नंबर जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त रूप से काररवाई की है। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई प्रमुख लीडर और सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। इसके बाद ईरान ने जवाबी काररवाई करते हुए कई देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, इनमें बहरीन व कुवैत से लेकर संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट की स्थिति को लेकर कई देशों से शीर्ष नेताओं से टेलीफोन पर बातचीत के जरिए अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने दोहराया है कि भारत क्षेत्र के सभी देशों के साथ मिलकर अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करता रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा, ‘दुनियाभर में जारी कई तनावों पर भारत का रुख स्पष्ट है। हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है और जब दो लोकतंत्र एक साथ खड़े होते हैं तो शांति के लिए आवाज और मजबूत होती है।’

Exit mobile version