Site icon Revoi.in

IAS Transfer: कल्पना को राजभवन से हटाया, सुधीर बोबडे की एंट्री, यूपी में आधा दर्जन IAS अधिकारियों का तबादला

Social Share

लखनऊ, 19 मई। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, आधा दर्जन से ज्यादा अफसरों के तबादले किए गए हैं। कल्पना अवस्थी को राजभवन से हटा दिया गया है। उनकी जगह सुधीर बोबडे को लाया गया है। इसके अलावा देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र प्रसाद को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। बस्ती, बहराइच और सहारनपुर के डीएम का भी ट्रांसफर किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IAS सुधीर बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, IAS लोकेश एम बस्ती मंडलायुक्त, दिनेश चंद्र को DM सहारनपुर और मोनिका रानी को DM बहराइच बनाया गया है। IAS अखिलेश सिंह का सहारनपुर से स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, योगेश्वर राम मिश्र को देवीपाटन मण्डल का नया मण्डलायुक्त बनाया गया है। अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जल्द ही शासन की ओर से जारी कर दी जाएगी।