Site icon Revoi.in

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: मुंबई जा रही बस खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, कई घायल

Social Share

पुणे, 15 अप्रैल। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बस के खाई में गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने आज यहां बताया कि यह घटना शिंग्रोबा मंदिर के पास हुई जब करीब 45 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों का इलाज खोपोली ग्रामीण अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीमें पीड़ितों को राहत कार्य प्रदान कर रही हैं और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को मदद के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बस में सवार यात्री पुणे में कार्यक्रम में शामिल होकर गोरेगांव मुंबई लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि 15 से अधिक यात्रियों के मारे जाने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में 12 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

एडिशनल एसपी अतुल ने कहा कि मृतक और घायलों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस ने कहा कि स्थानीय पुलिस की एक टीम और एक ट्रेकर का समूह फिलहाल बचाव अभियान में लगा हुआ है। खोपोली शहर मुंबई से लगभग 70 किमी दूर स्थित है।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक निजी बस के खाई में गिरने से हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

इसी के साथ अजीत पवार ने अपने ट्वीट में लिखा, “पुराने पुणे-मुंबई राजमार्ग पर बोरघाट में एक निजी बस के खड्ड में गिर जाने और एक यात्री की मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है” हम प्रार्थना करते हैं कि घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र उपचार मिले और वे शीघ्र स्वस्थ हों। मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि!हम उनके परिवारों के दुःख में सहभागी हैं।