Site icon Revoi.in

अमरनाथ यात्रा : गृह मंत्री अमित शाह ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Social Share

नई दिल्ली, 9 जून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पवित्र अमरनाथ यात्रा से पहले शुक्रवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में इससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित सभी अधिकारियों को यात्रा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह के बंदोबस्त करने का निर्देश दिया।

अमित शाह ने नार्थ ब्लाक स्थित ग्रह मंत्रालय में केंद्रशासित प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, सुरक्षा बलों तथा गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक अमरनाथ यात्रा से संबंधित तैयारियों और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की।

एक जुलाई को शुरू होगी बाबा बर्फानी की यात्रा

बाबा बर्फानी की यात्रा एक जुलाई को शुरू होकर लगभग दो महीने तक चलेगी और अगस्त के अंत में संपन्न होगी। बैठक में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख, खूफिया ब्यूरो के प्रमुख और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रमुख तथा अन्य सुरक्षा एजेन्सियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने गृह मंत्री को अमरनाथ यात्रा के लिए की जा रही तैयारियों तथा अन्य इंतजामों के बारे में जानकारी दी। वहीं सुरक्षा बलों की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे इंतजामों की जानकारी साझा की गई।