गुवाहाटी, 10 मई। हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और राज्य में भाजपा की अगुआई वाली नई एनडीए सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा नीत एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि भाजपा ने पहली बार अकेले दम पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
आज लोक भवन में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda जी के नेतृत्व में आए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रतिनिधियों ने भेंट कर डॉ. @himantabiswa जी को सर्वसम्मति से अपने नेता के रूप में मनोनीत करने की औपचारिक जानकारी दी तथा नई सरकार के गठन हेतु डॉ. शर्मा जी ने दावा… pic.twitter.com/PXrnyZSDl9
— लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (Lakshman Prasad Acharya) (@Laxmanacharya54) May 10, 2026
केंद्रीय पर्यवेक्षक नड्डा ने विधायक दल की बैठक में हिमंत के नाम की घोषणा की
इससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा ने यहां भाजपा राज्य मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता और एनडीए नेता के रूप में सरमा के नाम की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा वेटेरिनरी कॉलेज के खेल मैदान में होगा।
श्री @himantabiswa जी को भाजपा एवं एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
असम की जनता ने लगातार तीसरी बार विकास, स्थिरता और जनकल्याण को अपना आशीर्वाद दिया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार “विकसित… pic.twitter.com/9AbBwtPR08
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 10, 2026
पीएम मोदी सहित एनडीए के शीर्ष शपथ समारोह में रहेंगे मौजूद
वहीं राज्यपाल से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यपाल बहुत जल्द हिमंत बिस्वा सरमा को अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में असम सरकार समर्पित भाव से कार्य करेगी।
जेपी नड्डा ने कहा कि असम के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह पहले भी किया गया है और आगे भी किया जाएगा। असम की जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा किया गया और जो नहीं कहा गया था, वह भी किया गया। अब जो कहा गया है, उससे कहीं अधिक पीएम मोदी के नेतृत्व में किया जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष नवीन ने हिमंत सरमा को दी बधाई
इस बीच भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने असम में हिमंत बिस्वा सरमा के विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि असम भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हिमंता बिस्वा सरमा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
असम भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हिमंता बिस्वा सरमा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में असम प्रगति, सुशासन और आत्मनिर्भरता की राह पर निरंतर आगे बढ़ते हुए… pic.twitter.com/zkDSOU0fhB
— Nitin Nabin (@NitinNabin) May 10, 2026
उन्होंने लिखा, ‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में असम प्रगति, सुशासन और आत्मनिर्भरता की राह पर निरंतर आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। सरमा के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।’

