Site icon hindi.revoi.in

हरियाणा: नायब सिंह सैनी आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी, शाह और नड्डा भी होंगे शामिल

Social Share

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर। नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के अलावा अन्य लोग भी शामिल होंगे। बता दें कि बुधवार को सैनी (54) ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

आज पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी और अमित शाह के अलावा राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा (भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष) सहित कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बड़े कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Exit mobile version