Site icon hindi.revoi.in

Gujarat Election 2022: ‘गुजरात मा मोदी छे’, सांसद रवि किशन का चुनावी सॉन्ग हुआ रिलीज

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

मुंबई, 18 नवंबर। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और गोरखपुर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि किशन का गाना गुजरात मा मोदी छे रिलीज हो गया है। रवि किशन ने गुजरात चुनाव के लिए पहली बार गुजराती भोजपुरी का मिक्स रैप सांन्ग गाया है।रवि किशन ने यह गाना अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। रवि किशन का यह गाना गुजरात में रहने वाले यूपी -बिहार के साथ गुजराती वोटर्स को ध्यान में रख कर बनाया गया।

इस गाने को लेकर रवि किशन ने कहा कि गाना ‘गुजरात मा मोदी छै’, विकसित गुजरात की अभिव्यक्ति है।गुजरात को विकास की रफ्तार से जोड़ने में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी का योगदान की सराहना दुनिया भर में होती है। देश की जनता ने एक नहीं दो बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को चुना और प्रधानसेवक के रूप में आम जन मानस के दिलों में बसने वाले श्री नरेंद्र भाई मोदी को चुना है। आज गुजरात में चुनाव है और जनता जानती है कि भाजपा ने गुजरात के विकास को सदैव आगे रखा है।

इस म्यूजिक वीडियो में समृद्ध गुजरात की मुखर झलक है। इसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। गौरतलब है कि ‘गुजरात मा मोदी छै’ रवि किशन प्रोडक्शन से बना है, जिसे खुद रवि किशन ने गाया है। लिरिक्स मृत्युंजय का है और म्यूजिक मुन्ना मिश्रा ने दिया है।

Exit mobile version