Site icon Revoi.in

ग्रेटर नोएडा : बस ने होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को कुचला, 4 की मौके मौत, तीन घायल

Social Share

ग्रेटर नोएडा, 9 फरवरी। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां एक रोडवेज बस ने होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को कुचल दिया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जिले के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारी ऑफिस जा रहे थे, तभी अनियंत्रित रोडवेज बस ने उन्हें शिकार बनाया। इसमें चार कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर किया गया। ग्रेटर नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बादलपुर थाना क्षेत्र में देर रात 11:30 बजे हीरो मोटर्स कंपनी के कर्मचारी कारखाने से बाहर निकल रहे थे। उसी वक्त नोएडा डिपो की रोडवेज बस नंबर UP 32 LN 3295 दादरी से नोएडा की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। इस बस की चपेट में 7 कर्मचारी आ गए।