जयपुर, 22 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व प्रचारक व वरिष्ठ भाजपा नेता मदन राठौड़ शनिवार को राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष के रूप में फिर से निर्विरोध चुन लिए गए। चुनाव अधिकारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यहां पार्टी कार्यालय में राठौड़ के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री @madanrrathore को पुन: निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही, प्रदेश के समस्त नवनिर्वाचित राष्ट्रीय परिषद सदस्यों को भी शुभकामनाएं।
इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं गुजरात के पूर्व… pic.twitter.com/6HVmufjYnk
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) February 22, 2025
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्य में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ राठौड़ ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में रूपाणी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। राठौड़ पहले से ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे।
विजय रूपाणी ने कहा, ‘कल पांच अलग-अलग प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मिले। हमारे मुख्यमंत्री से लेकर अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जो प्रस्ताव रखे, उनमें एक ही नाम था। उन नामांकन पत्रों की जांच और केंद्र में हमारे वरिष्ठ नेताओं से बातचीत के बाद अब फैसला हो गया है और मैं घोषणा करता हूं कि मदन राठौड़ हमारे प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे।’ रूपाणी ने राठौड़ को निवार्चन प्रमाणपत्र भी सौंपा।
LIVE: संगठन पर्व-2024 प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य निर्वाचन, भाजपा प्रदेश कार्यालय।https://t.co/kuadWhxgmA
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) February 22, 2025
पाली के रहने वाले 70 वर्षीय राठौड़ 1970 में आरएसएस के स्वयंसेवक बने। वह 2003-08 और 2013-18 के बीच दो बार पाली जिले की सुमेरपुर सीट से भाजपा के विधायक बने। तब उन्होंने कांग्रेस नेता बीना काक को हराया था। वह विधानसभा में भाजपा के उप सचेतक भी रह चुके हैं।

