Site icon hindi.revoi.in

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले पेश के किया आर्थिक सर्वे, FY26 में 6.3-6.8% रह सकती है GDP ग्रोथ

Social Share

नई दिल्ली, 31 जनवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ ही आज संसद का बजट सत्र प्रारंभ हो गया। इस क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। इस बजट में करदाताओं से लेकर किसान, महिलाएं और युवाओं के लिए कई खास एलान हो सकते हैं।

इस बीच बजट से एक दिन पहले वित्त मंत्री सीतारमण ने आज लोकसभा में आर्थिक सर्वे 2024-25 पेश किया। इस सर्वेक्षण में FY26 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर 6.3% से 6.8% के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। GST कलेक्‍शन में 11 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है, जो 10.62 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

देश को 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए 8% की ग्रोथ जरूरी

यह सर्वे नीतिगत सुधारों और आर्थिक स्थिरता की दिशा में सरकार के प्रयासों को रेखांकित करता है। सरकार का अनुमान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के 6.5% अनुमान के करीब है, लेकिन विश्व बैंक के 6.7% अनुमान से कम है। सर्वे में यह भी कहा गया है कि देश को 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए 8% की ग्रोथ जरूरी है।

सर्विस सेक्‍टर में मजबूती जारी, मैन्‍युफैक्‍चरिंग पीएमआई में कमी के संकेत

पीएमआई लगातार 14वें माह (दिसम्बर 2024 तक) विस्तार क्षेत्र में रहा है। सर्विस सेक्‍टर में मजबूती जारी है जबकि मैन्‍युफैक्‍चरिंग पीएमआई में कमी के संकेत मिल रहे हैं। कुल GVA ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में महामारी पूर्व की स्थिति को पार कर लिया। मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर ने अलग प्रदर्शन किया है, वित्त वर्ष 21 के मध्य से इसमें तेजी आई है और यह महामारी से पहले के रुझान से लगभग 15 प्रतिशत ऊपर है।

आर्थिक सर्वेक्षण की अन्य प्रमुख बातें

Exit mobile version