Site icon hindi.revoi.in

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में धमाका : 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 अन्य घायल

Social Share

दोहा, 22 जून। खाड़ी देश कतर के प्रमुख रस लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र में रविवार रात एक भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय हैं वहीं 66 लोग घायल हैं।

ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने हादसे की पुष्टि की, किसी साजिश से इनकार

कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया, ‘हादसे में घायल हुए लोगों में भारत, कतर, तंजानिया, पाकिस्तान, गिनी, नेपाल, बांग्लादेश, केन्या और नाइजीरिया के नागरिक शामिल हैं।’

साद अल-काबी ने कहा कि यह एक हादसा था। इसमें किसी साजिश या जान बूझकर की गई हरकत के संकेत नहीं मिले हैं। उनके अनुसार जरूरी मरम्मत के कारण दिसम्बर, 2025 से प्लांट का उत्पादन पूरी तरह बंद था और इसे सिर्फ दो दिन पहले ही दोबारा शुरू किया गया था। हादसे के कारणों की शुरू कर दी गई है।

टर्मिनल में दोबारा परिचालन शुरू करने के दौरान हुआ विस्फोट

यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ईरान की बमबारी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी के बाद कर्मचारी टर्मिनल में दोबारा परिचालन शुरू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान यहां विस्फोट के कारण आग लग गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण गैस प्लांट के अंदर धमाके हुए और उसमें आग लग गई। मौके पर सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

गृह मंत्रालय के अनुसार इंटरनल सिक्योरिटी फोर्स का कतर इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप, सिविल डिफेंस टीमों के साथ मिलकर लापता लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहा है। मंत्रालय ने यह भ बताया कि किसी लीक की वजह से पब्लिक सेफ्टी को कोई खतरा नहीं है।

कतर एनर्जी ने जानकारी दी है कि रविवार रात को रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी के अंदर बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में ऑपरेशन शुरू होने के दौरान धमाका हो गया और आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि लापता लोगों की तलाश के लिए अब भी रेस्क्यू टीमें ऑपरेशन चला रही हैं।

भारतीय दूतावस बोला – कतर के अधिकारियों से संपर्क में

इस बीच दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट कर हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। दूतावास ने साथ ही कहा है कि वह कतर के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और मृतकों तथा घायलों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

दूतावास ने +974-55647502 और +975-55384683 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा cons.doha@mea.gov.in ईमेल के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है। इससे पहले दूतावास ने कहा था कि कई लोग घायल हुए हैं और कुछ लोग लापता हैं।

Exit mobile version