मैनचेस्टर, 24 जुलाई। ओल्ड ट्रैफर्ड के जिस विकेट पर भारतीय बल्लेबाजों ने पूरे साढ़े चार सत्रों में 358 रनों का स्कोर खड़ा किया, वहीं अंग्रेजों ने मौजूदा सीरीज में आकस्मिक रूप से बैजबॉल क्रिकेट के दर्शन करा दिए और डेढ़ सत्रों में ही सवा दो सौ रन ठोक दिए। इस क्रम में चतुर्थ टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स उखाड़े गए तो मेजबानों ने 46 ओवरों में दो विकेट पर 225 रन बना लिए थे।
Stumps on Day 2 in Manchester!
Debutant Anshul Kamboj & Ravindra Jadeja pick a wicket each in the final session ⚡️
England reach 225/2, trail by 133 runs.
Scorecard ▶️ https://t.co/L1EVgGu4SI#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/YGTUz2uzwK
— BCCI (@BCCI) July 24, 2025
डकेट व क्रॉली ने 32 ओवरों में ठोक दिए 166 रन
कुल मिलाकर देखें तो इंग्लैंड ने भारत को जो करारा जवाब दिया, उसका श्रेय निःसंदेह ओपनरद्वय जैक क्रॉली (84 रन, 113 गेंद, एक छक्का, 13 चौके) व बेन डकेट (94 रन, 100 गेंद, 13 चौके) को दिया जाना चाहिए, जिन्होंने 5.18 रन प्रति ओवर के औसत से 32 ओवरों में 166 रनों की तूफानी साझेदारी कर दी। चाय के पहले ही 14 ओवरों में तेज 77 रन जोड़ चुके क्रॉली व डकेट में कोई भी हालांकि वास्तव में तेजी से रन बनाने के बारे में नहीं सोच रहा था, लेकिन गेंदबाजी में इतनी गलतियां थीं कि उन्हें बेखौफ बल्लेबाजी करने की सहूलियत मिल गई।
Anshul Kamboj strikes 👍
His maiden wicket in international cricket ✅
England 2 down as Ben Duckett departs.
Updates ▶️ https://t.co/L1EVgGtx3a#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/2VhN6Z5RnG
— BCCI (@BCCI) July 24, 2025
प्रथम प्रवेशी अंशुल कंबोज ने डकेट के रूप में किया पहला टेस्ट शिकार
फिलहाल खेल के अंतिम घंटे में भारतीय गेंदबाजों ने इन दोनों आक्रामक बल्लेबाजों से छुटकारा पा लिया। जडेजा ने 32वें ओवर में में क्रॉली को स्लिप में राहुल से कैच कराया तो प्रथम प्रवेशी हरियाणवी पेसर अंशुल कंबोज ने डकेट के रूप में पहला टेस्ट शिकार किया। इस 24 वर्षीय पेसर ने 39वें ओवर में डकेट को विकेट के पीछे स्थानापन्न कीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया (2-197)। हालांकि ओली पोप (नाबाद 20 रन, 42 गेंद, तीन चौके) व जो रूट (नाबाद 11 रन, 27 गेंद, दो चौके) ने बचे आठ ओवरों में दल को अन्य कोई क्षति नहीं होने दी।
Ben Stokes. Five wickets. World class.
🤝 @IGcom pic.twitter.com/ZXDz6Fshkv
— England Cricket (@englandcricket) July 24, 2025
भारतीय पारी दूसरे सत्र में 358 रनों पर सीमित हुई
इसके पूर्व भारतीय पारी दूसरे सत्र में 114.1 ओवरों में 358 रनों पर समाप्त हुई। यशस्वी, साई सुदर्शन के बाद चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज पंत (54 रन, 75 गेंद, 154 मिनट, दो छक्के, तीन चौके) के अर्धशतकीय प्रहार के अलावा दूसरे दिन शार्दुल ठाकुर (41 रन, 88 गेंद, 124 मिनट, पांच चौके) व वॉशिंगटन सुंदर (27 रन, 90 गेंद, 118 मिनट, दो चौके) ने भी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को साढ़े तीन सौ के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स (5-72) ने सितम्बर, 2017 के बाद से पहली बार व कुल पांचवीं बार पारी में पांच शिकार किए।
पैर में फ्रैक्चर के बावजूद पंत ने की बल्लेबाजी
वैसे भारतीय पारी में दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण पंत रहे, जो पैर में फ्रैक्चर के बावजूद दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे और यशस्वी जायसवाल व साई सुदर्शन के बाद पारी में अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।
A special half-century this has been! 🙌 🙌
Well played, Rishabh Pant 👏 👏
Updates ▶️ https://t.co/L1EVgGtx3a#TeamIndia | #ENGvIND | @RishabhPant17 pic.twitter.com/qYTRBh4ldg
— BCCI (@BCCI) July 24, 2025
90वां छक्का जड़कर पंत ने सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की
दिलचस्प यह रहा कि अपनी पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 90वां छक्का जड़ा और टेस्ट क्रिकेट में भारत के सिक्सर किंग वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली। सहवाग को ऐसा करने में 103 टेस्ट लगे थे जबकि पंत का यह सिर्फ 47वां टेस्ट है। पंत ने बिना फॉलो-थ्रू के एक ब्लॉक के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया, जो जमीन से होता हुआ कवर बाउंड्री तक पहुंचा।
𝙂𝙧𝙞𝙩. 𝙂𝙪𝙩𝙨. 𝙂𝙪𝙢𝙥𝙩𝙞𝙤𝙣!
When Old Trafford stood up to applaud a brave Rishabh Pant 🙌 🫡#TeamIndia | #ENGvIND | @RishabhPant17 pic.twitter.com/nxT2xZp134
— BCCI (@BCCI) July 24, 2025
पहले दिन आखिरी सत्र में वोक्स की गेंद पर चोट खा बैठे थे
उल्लेखनीय है कि पहले दिन आखिरी सत्र में पंत के दाएं पैर में चोट लग गई, जब 37 के निजी स्कोर पर क्रिस वोक्स की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में फुलटॉस उनके बूट पर लग गई। वह असहनीय दर्द के साथ तुरंत ही लड़खड़ा गए और जब उन्होंने अपना मोजा उतारा, तो उसमें अंडे के आकार की एक गांठ दिखाई दी।
सीरीज के अंतिम टेस्ट से पंत का बाहर रहना तय
पंत को गोल्फ स्टाइल की बग्घी में मैदान से बाहर ले जाया गया और वह सीधे स्कैन के लिए गए। बीसीसीआई ने अब तक स्कैन के नतीजों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से पता चला है कि पंत की हड्डी टूट गई है और वह सीरीज के पांचवें आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पंच का फ्रैक्चर दाएं पैर की मेटाटार्सल हड्डी का बताया जा रहा है। शुरुआती निदान के अनुसार पंत को छह से आठ हफ्ते के आराम की जरूरत होगी। बोर्ड का कहना है कि ध्रुव जुरेल मैनचेस्टर सहित बचे टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग करेंगे। लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पंत तभी बल्लेबाजी करेंगे, जब भारत को उनकी सख्त जरूरत होगी।
शार्दुल व वॉशिंगटन सुंदर ने भी खेलीं उपयोगी पारियां
सुबह भारत ने पिछली शाम के स्कोर 4-264 से अपनी पारी आगे बढ़ाई तो रवींद्र जडेजा (20 रन, 40 गेंद, 68 मिनट, तीन चौके) दिन के दूसरे ही ओवर में जोफ्रा आर्चर (3-73) के शिकार बन गए। हालांकि इसके बाद शार्दुल ठाकुर व वॉशिंगटन सुंदर (27 रन, 90 गेंद, 118 मिनट, दो चौके) के बीच 48 रनों की भागीदारी आ गई। बेन स्टोक्स ने लंच (6-321) से तनिक पहले शार्दुल को लौटाया तो पंत जोरदार तालियों के साथ मैदान पर उतरे। हालांकि वह अब भी दर्द में थे, लंगड़ाते हुए रन बनाने के अलावा कुछ खास नहीं कर पा रहे थे, लेकिन वह विकेट पर रहते हुए 35 रनों की भागीदारी के लिए काफी देर तक टिके रहे। अपनी लंबी पारी के दौरान पंत ने 14 सिंगल्स दौड़कर लिए।
Eight years in the making 🗓️
Our captain gets his first Test fifer since September 2017 👏
Back to his very best with the ball ❤️ pic.twitter.com/YqyEUK7S5x
— England Cricket (@englandcricket) July 24, 2025
दूसरे सत्र में स्टोक्स ने 110वें ओवर में वॉशिंगटन का विकेट लेने के बाद खाता नहीं खोल सके प्रथम प्रवेशी अंशुल कंबोज के रूप में अपना पांचवां शिकार किया। वहीं पंत ने जोफ्रा आर्चर की एक धीमी गेंद पर पुल करते हुए छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल आर्चर ने ही एक कठिन गेंद पर पंत को बोल्ड मारा। आर्चर ने जसप्रीत बुमराह (चार रन) को विकेट के पीछे कैच कराने के साथ भारतीय पारी समाप्त की। मोहम्मद सिराज पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।

